बागेश्वर में अब तक 41.8% हुआ मतदान 

आज बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें 60,045 पुरुष और 58,180 महिला मतदाता शामिल हैं। बागेश्वर उपचुनाव में मतदान सुबह सात बजे जारी है आज दोपहर एक बजे तक क्षेत्र में 41.8% मतदान हुआ है । अजा के मतदान में युवाओं के साथ ही बुजुर्गों में भी जोश उत्साह दिखाई दे रहा है। 

ज्यादा संख्या में मतदाता मतदान के लिए बूथों पर पहुँच रहे हैं दिन चढ़ने के साथ ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। डंगोली बूथ पर 95 वर्षीय बुजुर्ग बिरमा देवी को कुर्सी पर बैठाकर लोग मतदान केंद्र तक लाए। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। वहीं, सुबह 11 बजे तक 22.94% मतदान हुआ। दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे।जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर में मतदान किया ,दिव्यांग वोटर भी वोट डालने पहुंचे।भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा के भगवती प्रसाद उक्रांद के अर्जुन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के भगवत कोहली मैदान में हैं। आज इनका भाग्य इस मतदान से तय होगा। बागेश्वर विधानसभा सीट में 1,18,225 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *