पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे निर्देशित फिल्म ‘योद्धा’ 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलेज़ की गयीं थी और अब ये फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है , जबकि इसकी गति सिनेमा में हलकी रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का लुत्फ अमेजन प्राइम पर उठा पाएंगे।प्राइम वीडियो ने हाल ही में, अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को ये बात साझा की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘योद्धा’ का पोस्टर शेयर करके फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग अनाउंस की है।
OTT पर रिलीज़ हुई “योद्धा”, पढ़े किस ऐप पर देख सकेंगे !

