शादी की तीसरी सालगिरह मनाने रणवीर सिंह-दीपिका पहुंचे उत्तराखंड

लाखों फैन्स के चहेते मशहूर अभिनेत्री अभिनेता रणवीर और दीपिका की शादी को बीते दिन 14 नवम्बर को 3 वर्ष पूरे हुए। जिसकी ख़ुशी मनाने ये ख़ूबसूरत जोड़ा विदेश नहीं बल्कि उत्तराखंड पहुंचा हुआ है। जी हाँ 14 नवम्बर 2018 को इटली में दीपिका रणवीर शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। जिसके पूरे 3 साल हो चुके हैं और दोनों ही अल्मोड़ा के बिनसर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। वह यहां एक रिजार्ट में ठहरे हुए हैं। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई। 

शनिवार को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। हेलीपैड उतारने की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी। कार से वो बिनसर के लिए रवाना हुए जहाँ वो अभी मैरी बटन रिजार्ट में ठहरे हुए हैं।  रणवीर और दीपिका कॉटेज से बाहर कम ही निकल रहे हैं। हालांकि रिजार्ट के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामग्री नहीं मंगाई है। ये जोड़ी मंगलवार शाम करीब 3:30 बजे मुंबई लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *