पर्वतीय क्षेत्र से पहुँचने वाले वाहनों को ग्रास्टनगंज के रास्ते स्टेशन रोड होते हुए निकाला जाएगा औरज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पिंडी महाभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया गया आज सुबह 7:00 बजे मंदिर परिक्रमा, सुबह 8:00 बजे कुंडीय यज्ञ और सिद्धों का डांडा में ध्वज पूजा के साथ महोत्सव को आगे बढ़ाया गया है।
आज ही अपराह्न 3:00 बजे ढोल दमाऊं, मशकबाज और बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी इसके लिए भी ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। यातायात निरीक्षक शिव कुमार ने जानकारी दी है कि शोभायात्रा के दौरान पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहनों को ग्रास्टनगंज के रास्ते स्टेशन रोड होते हुए आवाजाही कराई जाएगी। जबकि मैदानी क्षेत्र से आने वाले वाहनों को बालासौड़ मार्ग से घराट रोड के रास्ते आवाजाहीरहेगी। वाहनों को पटेल मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

