नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड में हर दिन बड़ा मोड़ आ रहा है, अब सामने आया है कि श्रद्धा हर हाल में आफताब से ब्रेकअप करना चाहती थी इसलिए 3-4 मई को दोनों ने अलग होने का सामूहिक फैसला कर लिया था, लेकिन आफताब को ये मंजूर न था। इससे खफा होकर उसने हत्या की थी। आरोपी आफताब की मारपीट और रवैये से परेशान आ गई थी। श्रद्धा उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। दूसरी ओर आफताब का नार्को टेस्ट एक दिसंबर को किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से एक दिसंबर को कराने के लिए मांग की है जिसकी एप्लीकेशन लगी है। नार्को टेस्ट के लिए पांच दिसंबर को करने की डेट फाइनल थी। आरोपी आफताब का पॉलीग्राफिक टेस्ट कल यानि सोमवार को ही पूरा हो चुका है। आज फिर से आफताब के कुछ मेडिकल टेस्ट हो रहे हैं। जो पॉलीग्राफिक टेस्ट के बाद होते हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा की मिसिंग कंप्लेंट मुम्बई में दर्ज होने के बाद जब वो मुम्बई पुलिस की पूछताछ में शामिल होने जा रहा था, तब भी आफताब के फ्रीज में बॉडी के कुछ टुकड़े थे। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 13 हड्डियां बरामद हुई हैं।नार्को टेस्ट के माध्यम से उसके अभी तक के बयान अलग ही भी हो सकते हैं।वह रात दो बजे फ्रीज से एक शव का एक टुकड़ा निकलता और महरौली के जंगल में फेंक आता था।
श्रद्धा मर्डर का बड़ा खुलासा, आफताब ने बताया पूरा सच

