बिहार में तीसरी लहर की हुई दस्तक,सीएम ने नागरिकों को चेताया

भारत में अब ओमीक्रॉन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक इन परिस्थितियों को लेकर चिंतित है। ओमीक्रॉन की इस चिंता को देखते हुए, राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ प्रतिबंध का ऐलान किया है। ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 238 मामले राजधानी दिल्ली में हैं जबकि महाराष्ट्र 167 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।  गुजरात 78 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना (62), तमिलनाडु(45) में मामले हैं। यानी अब देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 781 हो गई है।अभी तक तो बिहार के सीएम नितीश कुमार ने राज्य में स्थिति सामान्य होने की बात कही थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री ने बिहार में राज्य के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हुई हैं,बता दें कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 47 नए मामले सामने आए हैं।

ओडिशा स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि ओडिशा सरकार ने तीन जनवरी से कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। कुल 27,000 स्कूल सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक फिर से खुलेंगे। 15 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों को सरकार के दिशानिर्देशों के तहत टीका लगेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 781 हो गई है। दिल्ली 238 मामलों के साथ पहले स्थान पर आ गई है। वहीं महाराष्ट्र 167 मरीजों के साथ दूसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *