शिंदे कर रहे बीजेपी के अवसर की प्रतीक्षा,अटकले तेज 

मुंबई : इलैक्शन कमीशन द्वारा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली ‘शिवसेना’ के रूप में मान्यता मिल जाने के बाद से अब अटकलें है कि बजट सत्र से पहले शिंदे-फडणवीस कैबिनेट का विस्तार होगा। शिंदे गुट के कई विधायक भी राज्य विधानमंडल में इसके लिए बल दे रहे हैं क्यूंकि बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू किया जा रहा है। शिंदे गुट से  खबर हैं कि अगर इस समय कैबिनेट विस्तार होगा तो विधायकों के मन में और अधिक विश्वास पैदा होगा। इसके अलावा सीएम शिंदे सरकार के अंतर्गत है।  कैबिनेट विस्तार पर 100 फीसदी मुहर उस समय लगेगी जब भाजपा के साथ पूरी तरह से मंजूरी हो। अभी भाजपा की तरफ से कोई उत्सुकता नहीं देखी जा रही है। 
खबरों की माने तो, शिंदे गुट के एक नेता ने कहा कि कैबिनेट विस्तार लंबे समय से लंबित है।  40 विधायक हैं जो संग खड़े हैं और 10 निर्दलीय विधायक हैं जिन्होंने जुलाई 2022 से हमें समर्थन दिया है। सीएम शिंदे के अलावा केवल 9 को मंत्री पद मिला है। इसलिए, अन्य 32 प्रतीक्षा कर रहे हैं और उनमें से कम से कम 14 मंत्री पद का दावा कर रहे हैं। फैसला लेने से पहले राज्य के वरिष्ठ नेताओं और दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत जरूर होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *