आम चुनाव पर कांग्रेस ने पार्टी की खोली पोल,कहा-मोदी सरकार से निपटना मुश्किल

नई दिल्ली : कांग्रेस ने इस बात को पूरी तरह माना है कि 2024 के आम चुनाव में पार्टी के लिए मोदी सरकार का अकेले सामना कर पाना नामुमकिन है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ विपक्ष के एकजुट होने की तरफ इशारा किया और कहा कि कांग्रेस अकेले लोकसभा चुनाव में इस सरकार से नहीं भिड़ पाएगी। वेणुगोपाल ने ये भी कहा है कि भाजपा के विरोध में पड़ने वाले वोटों को बिखरने से रोकने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता  चुकी है यही  होगा जिससे मोदी सरकार से लड़ा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस भी विपक्षी एकता को लेकर चिंतित है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने कई मौकों पर मौजूदा स्थिति को बयां किया है कि कांग्रेस अकेले इस सरकार का सामना नहीं कर सकती। कांग्रेस हर कीमत पर लड़ेगी। लेकिन हमें इस अलोकतांत्रिक, तानाशाही सरकार से लड़ने के लिए विपक्षी एकता की जरूरत होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *