साल के जाते दुखद खबर, मशहूर अभिनेता का निधन

साल 2023 जाते जाते जहां अच्छी यादें देकर जा रहा है वहीँ इस वर्ष के विदाई पर एक दुखद खबर भी मिल रही है कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री से लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन संतोष चोरड़िया का निधन हो गया है। खबर के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ पड़ी है। अभिनेता का निधर हार्ट अटैक से निधन हुआ है।संतोष चोरड़िया अभिनेता तो थे ही साथ ही वो सामजसेवी भी थे।  अभिनेता राजनीति में भी काफी सक्रिय थे। संतोष  ने एड्स पीड़ित बुजुर्गों और मरीजों के बीच खुशियां बाँटने का काम किया है। अभिनेता अपनी कला के साथ-साथ समाज में एक सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के लिए भी पहचान बना चुके थे। अचानक मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। सोशसल मीडिया पर कई बड़े मराठी दिग्गज स्टार संतोष को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।  अभिनेता अपने पीछे परिवार में एक भाई, एक बेटा अजिंक्य और बेटी अपूर्वा को गए है। पिछले 38 सालों से टेलीविजन, फिल्मों और थिएटर में काम कर रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *