नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है जिसके चलते सजहन उनके आवास पर रेड डाली गई अब ताज़ा खबर के मुताबिक़ आज मंगलवार को दिल्ली के वसुंधरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मनीष के लॉकर की जांच करने केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम पहुंची है। सीबीआई की टीम से पहले मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ अपने लॉकर की चाबी लेकर वसुंधरा चार स्थित मेवाड़ कॉलेज के अंदर पीएनबी की शाखा पहुंचे थे। दिल्ली में शराब नीति में घपले के बाद सीबीआई जांच में जुटी हुई है। सीबीआई ने इससे पहले अगस्त में ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी हुई थी। पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने शराब नीति में गड़बड़ी के मामले को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। एलजी सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
मनीष सिसोदिया ने लिखा-19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई का स्वागत है, जांच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सपोर्ट है।

