शेयरधारकों को घबराने की ज़रूरत नहीं : एसबीआई

मुंबई : भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। तिमाही नतीजे में एसबीआई को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। एसबीआई के नेट प्रोफिट में 68 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार एसबीआई तीसरी तिमाही में 14,205 करोड़ रुपये का मुनाफा देखने को मिला है। जबकि बाज़ार के जानकारों ने 13,101 करोड़ रुपये के प्रोफिट की उम्मीद की थी।
लेंडर की नेट इंट्रस्ट इनकम जो कि अर्जित और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर है, 24 फीसदी बढ़कर 38,068 रुपये करोड़ हो गई, जो साल दर साल 30,687 करोड़ रुपये थी. तीसरी तिमाही में डॉमेस्टिक नेट इंट्रस्ट मार्जिन 29 बीपीएस बढ़कर 3.69 फीसदी हो गया। वास्तव में ग्रॉस लोन का रेश्यो एक तिमाही पहले के 3.52 फीसदी से घटकर 3.14 फीसदी हो गया. बैंक का नेट एनपीए 0.80 फीसदी तिमाही-दर-तिमाही की तुलना में 0.77 फीसदी रहा।आज बैंक का शेयर 535 रुपये पर ओपन हुआ और कारोबारी सत्र के दौरान बैंक का शेयर 546 रुपये पर पहुंचा। अडानी मामले पर SBI के चेयरमैन दिनेश खारा का कहना है कि अडानी ग्रुप के दिए गए लोन पर कोई समस्या नहीं है। सबकुछ हमारे नियंत्रण में है और इसे लेकर ग्राहकों को घबराने की ज़रूरत नहीं है।