आपको पता ही है कि प्रति माह नया बदलाव लाता है वहीँ अब आज दिसंबर महीना शुरू हो चुका है और यह महीना भी कई बदलावों को लेकर आया है जिनमे आपके जीवन पर सीधा प्रभाव होने वाला है। एक नागरिक होने के नाते आपको दिसंबर महीने में हुए इन बदलावों के बारे में जानना जरुरी है। बैंकिंग से लेकर कई सेक्टरों में इस महीने की शुरुआत में कई बदलावों को लागू कर किया है। सिम कार्ड से जुड़े नियमों और कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी कई बदलाव किए गए हैं। आम जान पर इसका सीधा असर है। 1 दिसंबर से लागू हुए इन नए बदलावों के बारे पढ़े –
आज से कुछ नए नियम लागू, ज़रूर पढ़ले खबर !
आज शुक्रवार1 दिसंबर से बैंक लोन से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव किए हैं।इन नियमों के अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति अपने होम लोन को चुका देता है तो इस स्थिति में बैंक को एक महीने के अंदर ही प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों को वापस करना होगा। अगर बैंक व्यक्ति को उसके प्रॉपर्टी के दस्तावेज को लौटाने में देर लगाता है तोपांच हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।
आज 1 दिसंबर से एक बार फिर से वाणिज्यिक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमते बढ़ गयीं हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 21 रुपये की वृद्धि हुई है अब नई दिल्ली में सिलेंडर 1796.50 रुपये में मिलेंगे। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अहम् नियम कि आज से सिम कार्ड से जुड़े नए नियम लागू हो रहे हैं। अब अगर कोई बिना केवाईसी की प्रक्रिया के सिम कार्ड को बेचता है। ऐसे में उस पर दस लाख रुपये का जुर्माना और जेल की सजा होगी।

