ज्वालामुखी विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता

इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा स्थित माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट में 11 पर्वतारोहियों का निधन हो गया है। राहत और बचाव दल ने सभी 11 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए हैं और राहत दल के अधिकारियों ने बताया है कि तीन पर्वतारोही ज्वालामुखी के नजदीक जीवित मिले हैं और कई पर्वतारोही अभी लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार हो रही है। सुमात्रा : तीन लोग जिंदा मिले हैं और 11 शव बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि है कि बीते शनिवार को घटना वाले दिन कुल 75 पर्वतारोही माउंट मेरापी पर मौजूद थे।ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सफेद और स्लेटी रंग की राख फैली और इसमें  पर्वतारोही लापता हो गए है और आसपास के गांव ज्वालामुखी की राख से  ढक गए ।

पर्वत पर चढ़ाई के दो रास्ते ज्वालामुखी विस्फोट वाली जगह के नजदीक हैं, जिन्हें अब बंद किया गया है। इसके अलावा ज्वालामुखी के मुहाने से 3 किलोमीटर दूर तक ढलान पर मौजूद गांवों को एहतियातन खाली कराया गया है। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से लावा निकलने की संभावना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *