शेयर बाजार में भारी गिरावट,सेंसेक्स 900 अंक टूटकर 59 हजार गिरा

आज सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजार की हालत ख़राब है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेसेंक्स 287.16 अंक या 0.48 फीसदी की गिरावट साथ 59,348.85 के स्तर पर ओपन हुआ है। एनएसई के निफ्टी ने भी कमजोर शुरुआत की। लाल निशान पर खुलने के बाद कारोबार के चलते सेंसेक्स में भारी गिरावट देखने को मिली है।शेयरों वाला सूचकांक 500 अंक से ज्यादा फिसल गया। यह गिरावट यहीं नहीं थमी 12 बजे तक सेंसेक्स में 890.65 अंक फिसलकर 59 हजार के स्तर से नीचे आ गया और 58,745.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान पर शुरुआत करने के बाद बीएसई के सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट बनी हुई है। तीन घंटे के कारोबार के बाद ही सेंसेेक्स 890.65 अंक या 1.49 फीसदी टूट गया। इस गिरावट के साथ 58,745.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *