आईएसआई के दो जासूस पंजाब पुलिस की गिरफ्त में,बरामद हुए अहम् सबूत 

Amritsar : आज पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जिसके चलते पुलिस द्वारा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारत की अधिकतर आंतरिक गुप्त जानकारी देने वाले दो जासूसों को धरदबोचा गया है। जहाँ उनके पास से जो मोबाइल मिला है उसमें भारतीय सेना की इमारतों, वाहनों तथा नक्शों और भी कई जगहों की तस्वीरें प्राप्त हुईं हैं, जो पाकिस्तान भेजी गई थीं। इनमें जाफिर रियाज मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला है और फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा था। जबकि दूसरा साथी मोहम्मद शमशाद अजनाला रोड स्थित मीरांकोट चौक में रहता था। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उनसे और पूछताछ करके जांच में जुट गए हैं। 
ख़बरों की मानें तो,स्टेट ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को बुधवार को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने दोनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। जांच के दौरान सामने आया कि जाफिर रियाज 2005 में पाकिस्तान गया था, इस दौरान वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एजेंट अवैश के संपर्क में आया तो जिसने उसे भारत की जानकारियां देने की बात कहते हुए बड़ी रकम का लालच दिया। इसके बाद वह कोलकाता आ गया। इस बीच उसका ससुर शेर जहांगीर अहमद उसे पाकिस्तान में आकर रहने को कहता रहा, लेकिन वह नहीं गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *