शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान 5 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में,फोन पर पिता से बात कर रोने लगे आर्यन

दो दिन पहले मुंबई-गोवा क्रूज में चल रही हाईप्रोफाइल ड्रग्स पार्टी के मामलें में कई खुलासे हुए हैं जिसके चलते इस बड़े मामलें में बॉलीवुड किंग खान  शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग्स मामले में एनसीबी ने आर्यन खान को बीते दिन रविवार को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद भी आर्यन से पूछताछ जारी है। मीडिया में आयीं ख़बरों के अनुसार,आर्यन खान इन सबसे बुरी तरह हताश हो चूका है। अब उनकी हिम्मत जवाब दे चुकी है। पूछताछ के दौरान आर्यन खुद को संभाल नहीं सके और रोने लगे और रोने लगे। एनसीबी से मिल रही जानकारी के मुताबिक़,शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन से फोन पर भी बात की ो आर्यन फूटफूटकर रोने लगें।  आर्यन की गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत एनसीबी ने अपने लैंडलाइन फोन से आर्यन की उनके पिता शाहरुख खान से दो मिनट बात करने की इज्जाजत दी  जिस कौल पर आर्यन लगातार रोते रहे। दूसरी तरफ बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख खान को सपोर्ट कर रहे हैं। देर रात सलमान खान शाहरुख के घर मन्नत पहुंचे वहीं कई सितारों ने सोशल मीडिया पर ही शाहरुख को अपना सपोर्ट दिखाया। सोशल मीडिया पर शाहरुख़ खान के साथ कई फ़िल्मी सितारे सपोर्ट दे रहे हैं। इस मामलें बस शाहरुख़ के बेटे ही नहीं बल्कि अन्य 7 को भी  गिरफ्तार किया गया है। आर्यन के अलावा मुनमुन धामेचा और अरबाज सेठ मर्चेंट को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को एक दिन की रिमांड पर एनसीबी को सौंपा है। 

एनसीबी ने कोर्ट के बाद सभी को आगामी 5 अक्टूबर तक हिरासत में लेलिया है जहाँ उनसे पूछताछ जारी है। एनसीबी ने न्यायलय से ये भी कहा है कि हमारे पास इनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। एनसीबी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़,आर्यन खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार होने के बाद से आर्यन समेत तीनों आरोपियों को मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया है और अब ैन्सींबी ने कहा है कि हम नशीले पदार्थों के गिरोह का पर्दाफाश करने की ओर बढ़ रहे हैं। हमनें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित आठ युवाओं को मुंबई में क्रूज जहाज से ड्रग्स के उपयोग और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।हालाँकि आर्यन को राहत मिलेनिन की आशंका भी जताई जा रही है अब वो न्यायिक हिरासत में उनके वकील द्वारा जमानत की याचिका लगाईं जाएगी जिसपर सुनवाई होने के बाद उन्हें रहत मिलने की उम्मीद है।  आपको बतादें कि जबसे बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई है तबसे एनसीबी की पैनी नज़र बॉलीवुड पर टिकी  हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *