आखिर क्यों बढ़ाई गई सलमान खान और सलीम खान की सुरक्षा?

गौरतलब है मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ह्त्या के बाद से जहां मीका सिंह की सिक्युरिटी बढ़ाई गई वहीँ अब सुरक्षा के घेरे में और सखतीउ करते हुए महाराष्ट्र गृह विभाग ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा भी बढ़ाई है। इस वक्त अधिकारी सल्लू भाई के घर पहुंचकर उनसे मिले हैं। इसके अलावा  5 जून को सलमान और सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा गया था, जिसके बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है। आपको बतादें कि इस जांच के बाद क्राइम ब्रांच की टीम सलमान खान के घर से रवाना हो गई है।

खत में था क्या ?-बीते दिन रविवार को सुबह करीब 8 बजे पार्क की उस बेंच पर पत्र मिला जहां सलीम खान जॉगिंग पर जाते हैं। सलमान खान के आवास के बाहर एक खत प्राप्त हुआ जिसमें लिखा था की सलमान खान का भी मूसेवाला की तरह हाल कर देंगें। घटना के बाद खान परिवार ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले पर आधिकारिक प्राथमिकी दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *