यूपी शाहजहांपुर: सपा के पोलिंग एजेंट की गोली मारकर हत्या

निगोही :  निगोही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर चकौरा गांव में मतदान के बाद आज मंगलवार सुबह फर्जी मतदान से रोकने की रंजिश में सपा के एजेंट सुधीर सिंह यादव को गोली मार दी गई। जहाँ मौके पर ही अभियुक्त की मौत हो गई है।  इसपर आरोप है कि गांव के भाजपा समर्थकों ने सुधीर के घर पर पथराव और फायरिंग कर दी।  गोली माथे पर लगी है,गोली लगने से उसने मौके पर ही डीएम तोड़ दिया। भाजपा समर्थक वीरेंद्र सिंह भी गोली लगने से घायल हुए हैं।जिसे गोली लगी है वो नेम सिंह का बेटा सुधीर सिंह (20) वर्षीय था। बीते दिन मतदान में तिलहर विधानसभा के सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा का एजेंट बना था। मतदान में सुधीर ने गांव की युवती को कथित रूप से फर्जी मतदान करने से रोक लिया था। वोटिंग समाप्त होने के बाद भाजपा समर्थकों ने उसे घेर लिया था। तब पुलिस ने मौके पर मामले को किसी तरह काबू में लिया।

बताया कि आज मंगलवार सुबह छह बजे गांव के भाजपा समर्थकों ने सुधीर सिंह के घर अचानक ताबड़तोड़ गोली बारी करनी शुरू कर दी। रायफल की गोली माथे पर लगने से सुधीर की मौके पर मौत हो गई। फायरिंग में भाजपा समर्थक वीरेंद्र सिंह भी सीने में गोली लगने से बुरु तरह घायल भी हुए। 

मरने वाले युवक के पिता नेम सिंह की ओर से गांव के राजेश्वर सिंह, सुशांत सिंह, विशेष यादव, राकेश सिंह, अनुज व एक अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 149, 148 व 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के वीरेंद्र सिंह के बेटे संजीव ने झंकार, संजीव और जबर सिंह के खिलाफ धारा 307 का मुकदमा दर्ज कराया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *