लखीमपुर खीरी मामला: जेल से रिहा हुआ मंत्री का बेटा आशीष मिश्र

बहुचर्चित यूपी मामला लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा कांड का मुख्य आरोपी मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को जेल से रिहा कर दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्र मोनू को मंगलवार की शाम चार महीने से भी अधिक समय के बाद  जिला जेल से जमानत मिली है। आज मंगलवार जेल प्रशासन ने दोपहर में रिहाई के आदेश प्राप्त होने के बाद जमानती कार्यवाही शुरू की, जिसके बाद देर शाम आशीष मिश्र ‘मोनू’ को तीन तीन के लाख के निजी मुचलके पर रिहा किया गया है। बीते दिन जिला जेल में आशीष मिश्र की जमानत आदेश के संबंध में जमानतदार दाखिल किया गया था।

इनके सत्यापन रिपोर्ट मंगलवार को जिला जज अदालत में प्राप्त होने पर जिला जज मुकेश मिश्रा ने जमानत प्राप्त आशीष मिश्र मोनू की रिहाई आदेश जिला कारागार खीरी को भेज दिया। इसी आदेश के आधार पर आशीष मिश्र को जमानत पर रिहा कर दिया गया। आशीष मिश्र मीडिया को हवा देते हुए जेल के मुख्य द्वार से निकलने के बदले वो चुपके से पीछे के गेट से फरार हो गया। जब वह घर पहुंच गया तब जाकर मीडिया वालों को पता चल सका कि उसकी रिहाई हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *