अमित शाह और सीएम योगी ने आज सहारनपुर में किया विश्वविद्यालय का शिलान्यास

सहारनपुर: आज सहारनपुर के पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय शिलान्यास करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। गृह मंत्री और यूपी मुखिया के अलावा यहाँ आज उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन और भाजपा नेताओं ने बीते दिन इस आयोजन को अंतिम रूप दिया और इसके तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी.। एसएसपी ने रूट डायवर्जन के भी आदेश जारी किये हैं। 

आज पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय शिलान्यास केंद्रीय गृह मंत्री अमित, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ने किया। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित भी किया,कार्यक्रम स्थल पर दस लाख स्कवायर फिट में एक लाख लोगों की क्षमता का पंडाल बनाया गया और इसी हिसाब से उनके बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। केंद्रीय एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, मंडलायुक्त लोकेश एम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, एडीएम (ई) डॉ. अर्चना द्विवेदी, एसपी सिटी राजेश कुमार व एसपी देहात अतुल शर्मा ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

आपको बता दे कि आज के कार्यक्रम के लिए पुलिस ने सुरक्षा व हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का भी रिहर्सल किया है  लेकिन हेलीकॉप्टर को हेलीपैड पर नहीं उतारा गया। उसे 200 फिट की ऊंचाई तक हेलीपैड पर लाया गया। ऐसा हेलीपैड तैयार न होने के कारण आकस्मिक किया गया।  एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सुरक्षा को लेकर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। सुरक्षा में नौ एसपी, 20 सीओ, 65 निरीक्षक, 330 सब इंस्पेक्टर, 50 हेडकांस्टेबल, 1550 कांस्टेबल, 258 अंडर ट्रेनिंग कांस्टेबल, आठ कंपनी पीएसी तैनात रहेंगे। वहीं, यातायात व्यवस्था के लिए 15 उपनिरीक्षक 76 कांस्टेबल तैनात रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *