देहरादून : उत्तराखंड में आज दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश शुरू हुई है। वहीं, बड़कोट तहसील क्षेत्र में आंधी-तूफान भी जारी है। मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशालीगांव से मनमोहन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जिससे गर्मी से राहत मिली है। माैसम विभाग ने भी आज मौसम में बदलाव के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।
प्रदेश में बदला मौसम, यमुनोत्री धाम क्षेत्र में बारिश शुरू
