घर से निकली युवती से दुष्कर्म,बेहोशी की हालत में बरामद

बदायूँ : यूपी के बदायूं में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित एक पैथोलॉजी लैब में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है ,जिसमें युवती को बेहोशी की हालत में महिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में एक अज्ञात युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 
 युवती मूल रूप से बरेली की रहने वाली है। परिवार वालों के मुताबिक़,बीते दिन वह मंगलवार दोपहर सब्जी खरीदने निकली थी। शाम चार बजे घर आई तो बेहोश हो गई। उसके बाद परिवार वाले उसे महिला अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि घर से निकलने और लौटने के बीच में ही उससे दुष्कर्म की वारदात हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *