ट्रैकिंग के लिए गए दो युवक झुलसे,गिरी बिजली

देहरादून : चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर ट्रैकिंग पर निकले दो युवकों पर बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए निकल गयीं हैं । टिहरी जनपद के हिमांशु पुत्र बालेश्वर और सागर पुत्र जगदंबा प्रसाद, निवासी ग्राम चेनिया, जमुनाधार, घनसाली ट्रैकिंग के लिए तुंगनाथ आए थे। 
दोनों युवक देर शाम लगभग 7.20 बजे चंद्रशिला के पास ही पहुंचे थे कि मौसम खराब हो गया और बिजली गिर गई और दोनों झुलस कर होकर बेहोश हो गए। ऊखीमठ के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने कहा है कि सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के साथ पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *