उत्तरखंड सरकार की नई योजना,देश दुनिया के पर्यटकों को मिलेगा तोहफा

अब उत्तराखंड टिहरी टिहरी झील पर्यटकों के लिए और सुन्दर बनाई जाएगी इसके मद्देनज़र अब इस पर्यटन विकास परियोजना को केंद्रीय वित्त मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है। इस परियोजना से टिहरी झील और जलसंग्रहण क्षेत्र पर्यटकों के लिए नया डेस्टिनेशन बनेगा। परियोजना के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक और ब्रिक्स डेवलपमेंट बैंक से करीब 1800 करोड़ की सहायता दी जाएगी। 
इस बड़ी परियोजना को देखते हुए अब  टिहरी में कोटी कालोनी, तिवाड़ गांव, डोबरा चांटी, टिहरी झील, मदन नेगी को क्लस्टरों के रूप में विकसित किया जाएगा। टिहरी झील में चार स्थानों पर जल क्रीड़ा केंद्र, टेंट कॉलोनी निर्माण, कोटी कॉलोनी से डोबरा-चांटी तक पर्यटन रोड का निर्माण, होम स्टे क्लस्टरों का निर्माण, डोबरा चांटी पार्क, मल्टी लेवल कार पार्किंग, एकीकृत सूचना केंद्र, मनोरंजन कॉम्पलेक्स, एक्वेटिक  कॉम्प्लेक्स, थ्री स्टार बुटीक होटल, स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, जैव विविधता पार्क, योग एवं पंचकर्म केंद्र, रोपवे निर्माण, तटीय क्षेत्र में पौधरोपण, लाइट एवं साउंड लेजर शो के साथ साथ और भी कई कार्यक्रम होंगें। 

एडीबी की टीम यहां जल्दी पहुंचकर विज़िट करने वाली है जिसके लिए पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया है कि  इस परियोजना का उद्देश्य टिहरी को उत्तराखंड के ब्रांड टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने का है। जिससे स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इसे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *