देहरादून : लोक सेवा आयोग में नौकरी की ताक लगाए बैठे अभ्यर्थी खुश हो जाए क्यूंकि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस साल के लिए भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। आपको बतादें कि बीते वर्ष लोकसेवा आयोग ने 20 अलग-अलग पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की थी जिन पदों पर इस साल आयोग ने परीक्षा तिथि घोषित की है। ख़बरों की मानें आयोग ने पिछले साल अपर निजी सचिव, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविज जज, सहायक ज्योलॉजिस्ट, महाधिवक्ता कार्यालय में आरओ, एआरओ, उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी, समीक्षा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत अन्य कई विभागों में खाली पदों की विज्ञप्ति जारी की थी इसमें कई पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जबकि कई पदों पर आवेदन होने हैं। आयोग ने इस साल के खाली पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए कलेंडर जारी किया है। इसमें दिसंबर 2022 तक परीक्षा तिथि भी जारी की गई है।
सहायक अभियोजन अधिकारी पद की पहली परीक्षा के परिणाम आए –
लोकसेवा आयोग में पदों के अलावा बीते वर्ष लोक सेवा आयोग की तरफ से हुई सहायक अभियोजन अधिकारी पद की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें मेरिट के आधार पर 986 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ है। आयोग के सचिव कमेंद्र सिंह ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया है।

