नई दिल्ली : शेयर बाजार में हफ्ते के आज दूसरे कारोबारी दिन में बड़ी कमजोर से शुरुआत हुई है। आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों तक फिसला है जबकि बाजार में निचले स्तरों पर थोड़ी खरीदारी हुई है और सुबह 09 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स 24.80 (0.03%) अंकों की गिरावट के साथ 72,683.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दूसरी ओर, निफ्टी 10.41 (0.05%) अंक फिसलकर 22,111.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के बाद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स आज मंगलवार को गिरावट के साथ खुला और इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों में बिकवाली दिखी। दूसरी ओर, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में हरे निशान पर कारोबार होता दिखा।
कारोबारी दुसरे दिन शेयर बाजार में कमज़ोरी, सेंसेक्स 116 अंक,निफ्टी 22100 से नीचे

