घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी गिरावट का दौर बना हुआ है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंकों तक फिसल गया, वहीं निफ्टी 24, 250 के स्तर से नीचे आ गया। रुपया भी शुरुआती कारोबार में एक पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.92 पर पहुंच गया। सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 428.09 (0.53%) अंक गिरकर 80,268.36 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 104.35 (0.43%) अंकों की गिरावट के साथ 24,231.65 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और एनटीपीसी के शेयर नुकसान में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयरों में तेजी रही।
शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 24250

