निजी क्षेत्र के बैंकों के शानदार प्रदर्शन से घरेलू शेयर बाजार ने दो दिनों की सुस्ती के बाद आज मंगलवार को बड़ी छलांग लगा दी है। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन अपने नए सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। बाजार में यह बढ़त एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती से आई। दूसरी ओर, निफ्टी 216 अंकों या 0.91% की बढ़त के साथ 23,754.15 अंकों के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबारी सेशन के आखिर में सेंसेक्स 712 अंकों की बढ़त के साथ 78,053.52 पर बंद हुआ। निफ्टी 183.46 अंक मजबूत होकर 23,721.30 के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स पहली बार 78000 पार, निफ्टी 23700 पार

