पंतनगर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक इंचार्ज आशीष की मौत से हर कोई सदमे में है। जिस स्थिति में शव बरामद हुआ वह चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि फंदे पर लटका आशीष महिला के गेटअप में था। उसने पाजामा के साथ महिलाओं के परिधान पहना हुआ था और लंबे बालों की विग पहनने के साथ ही होंठों पर लिपिस्टिक और माथे में बिंदी भी लगाई थी। फंदे से शव उतारने के बाद लोगों ने सामान उतारकर कंबल में लपेट दिया था। पुलिस के उच्चाधिकारियों के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और मौके से मृतक के मोबाइल और अन्य साक्ष्य निकाले। साथ ही पुलिस भी विभिन्न एंगल से आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, उनके देर रात तक पंतनगर पहुंचने की संभावना है। पंतनगर एयरपोर्ट में एटीसी इंचार्ज पद पर तैनात कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पंतनगर: एयर ट्रैफिक इंचार्ज आशीष के शव को देख सभी हैरान, होंठों पर लगी थी लिपिस्टिक और माथे पर बिंदी

