नई दिल्ली : आज पीएम मोदी ने प्रगति मैदान में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया है। वर्ल्ड फूड फेस्टिवल में इस वर्ष संचारी और गैर संचारी दोनों तरह के रोगों से अपने बचाव के लिए खाए जाने वाले आहार डिस्प्ले किए गए हैं। इसमें चेन्नई का पंचमुत्ती दलिया, रागी से बने दिल्ली के रग्गी लड्डू और जयपुर के त्रिफला जैम तक का स्वाद चखा गया है। केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से इसमें देश के सभी आयुष शोध संस्थान और स्टार्टअप भाग लेने आए हैं।आज तीन से लेकर पांच नवंबर के बीच दिल्ली के प्रगति मैदान में इस बार दूसरे वर्ष सरकार विश्व खाद्य इंडिया महोत्सव को मना रही है। वैश्विक समारोह के माध्यम से सरकार भारत के पारंपरिक खाद्य को दुनिया को अवगत करा रही है। जिनके सेवन से स्वस्थ जीवन का आनंद लिया जा सकता है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने रग्गी लड्डू, मुदगयुषा और यवडी रोटिका प्रीमिक्स, जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से रग्गी कुकीज ,एनर्जी बूस्टर ,त्रिफला जैम शामिल किया है।
पीएम मोदी ने किया ‘वर्ल्ड फूड फेस्टिवल’, का उद्घाटन

