ये फिल्म देखकर आफताब ने बनाई थी श्रद्धा को मारने की साजिश  

श्रद्धा हत्याकांड में बड़े खुलासे हो रहे हैं,अब इस मामलें में कड़ी में आज शुक्रवार जुडी। सूत्रों की मानें तो, आफताब पूनावाला ने बॉलीवुड फिल्म दृश्यम देखकर ही श्रद्धा वालकर की हत्या का प्लान किया था। इससे पहले यह भी बात सामने आ रही थी कि आफताब ने कत्ल के बाद अमेरिकी क्राइम सीरीज डेक्सटर देकर शव के टुकड़ों को ठिकानें लगाया था।  इससे पहले श्रद्धा व आफताब के दोस्तों ने गुरुवार को साकेत कोर्ट में बयान दर्ज हुआ है। आफताब श्रद्धा को पीटता था और जान से मारने की धमकी देता था। श्रद्धा ने कई बार उन्हें इस बारे में बताया था। श्रद्धा हमेशा दुखी रहती थी। वहीं, श्रद्धा हत्याकांड के तार बेंगलुरू से जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। श्रद्धा व आफताब का कॉमन दोस्त रहता है।

दिल्ली पुलिस दोस्त से पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली पुलिस ने इस दोस्त को पूछताछ के लिए दिल्ली भी बुला सकती है। दिल्ली पुलिस को छतरपुर के जंगल से श्रद्धा के बाल प्राप्त हुए हैं। छत्तरपुर के जंगल से जो जबड़ा मिला है उसमें सिर्फ दांत हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जबड़े से ही बाल मिले हैं।  दिल्ली पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम के  पास भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *