राम मंदिर के इतिहास पर बनेगी फिल्म,अमिताभ से हुआ अनुरोध 

अयोध्या : अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर साल 2023 में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। राम मंदिर के 500 साल के इतिहास पर फिल्म भी बनाए जानें की खबर मिली है। श्री राम मंदिर निर्माण समिति का कहना है कि उन्होंने अमिताभ बच्चन से मंदिर के इतिहास पर बन रही फिल्म के लिए उनकी आवाज देने के लिए प्रार्थना की है। अभिनेता की आवाज का इस्तेमाल फिल्म में सूत्रधार के तौर पर होगा। इस फिल्म में मंदिर बनाने के दौरान किए गए संघर्षों की कहानी दिखाई जाएगी। दूरदर्शन पर इस फिल्म को दिखाने की घोषणा हुई है। राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिनों की बैठक में चर्चा भी की  गई थी।
आपको बताएं कि  इस फिल्म की ज़िम्मेद्दारी मशहूर लेखक और फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून को दी गई है। उनके साथ छह सदस्यीय टीम काम करेगी और राम मंदिर समिति ने इस फिल्म बनाने को लेकर अपनी मंजूरी दी है। फिल्म को लेकर अमिताभ बच्चन और प्रसून जोशी कोई फीस नहीं ले रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्देशक एवं दशकों पूर्व दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक चाणक्य के निर्माता निर्देशक डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *