चिनूक हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचाया जा रहा सामान

केदारनाथ : केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य अभी धाम में किए जा रहे हैं जिसके लिए चिनूक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनरी और निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही है। आठ मई को गौचर हवाई पट्टी से सेना का चिनूक हेलिकॉप्टर से डंपर, मशीनरी, सीमेंट के ब्लॉक पहुंचाए जा रहे हैं। सामान पहुंचाते समय केदारनाथ हेली सेवा का संचालन बंद रहेगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजना के दूसरे चरण में धाम में अस्पताल, यात्री कंट्रोल कमांड सेंटर, पुलिस थाना, बदरी-केदार मंदिर समिति का भवन, मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर घाट बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *