गणतंत्र दिवस पर फहरा इस्लामिक झंडा,मचा हड़कंप -जाँच शुरू 

बाराबंकी: बाराबंकी के हैदरगढ़ में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़ी खबर सामने आई जिसके अंतर्गतसुबेहा थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे जमीन हुसैनाबाद गांव में स्थित एक भवन पर इस्लामिक झंडा फहराया गया और बाकायदा झंडा फहराने के बाद मिठाई बांटी गई। ग्रामीणों के मुताबिक़, भवन में मदरसा संचालित किया जाता है। स्थान पर  पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है जबकि आयोजन करने वाले की तलाश हो रही हैं। गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर गांव में एक भवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में इस्लामिक झंडा फहराया गया है। आनन-फानन सुबेहा के इंस्पेक्टर संजीत कुमार सोनकर पुलिस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी हैदरगढ़ सीओ जेएन अस्थाना और एलआईयू की टीम भी पहुंची।इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। निर्देश दे दिए गए हैं, कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *