श्री राम जन्मभूमि की सड़क कल्याण सिंह के नाम पर होगी

लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। वहीँ उनके स्मरण में आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणा की है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली एक सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद 21 अगस्त की रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। 
सूत्रों की मानें तो कल्याण सिंह के निधन के बाद यूपी में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। रविवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित आवास में रखा गया था, जिसके बाद विधान भवन और भाजपा पार्टी कार्यालय में भी अंतिम दर्शन हुए। आज अलीगढ़ के अतरौली स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *