हरिद्वार में दो पक्षों के बीच हंगामा,कई घायल

हरिद्वार: हरिद्वार में बीती रात्रि गणपति शोभायात्रा में जमकर पत्थरबाज़ी हुई। यह पथरबाज़ी तब हुई जब हरिद्वार के ललतारौ राव पुल के समीप गणपति की शोभायात्रा में शामिल लोगों और दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, और कहासुनी के दौरान ही पत्थरबाज़ी शुरू हो गई। जिसमे कई लोग काँच घायल हो गए। पत्थरबाजी में एक 12 साल का बच्चा भी घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची और उसने मामला शांता कराया और घायलों को अस्पताल भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार , कल रात करीब 9 बजे कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र में ललतारौ राव पुल के पास से जब शोभा यात्रा निकल रही थी. जैसे ही शोभा यात्रा एक आइसक्रीम की दुकान के सामने रुकी तो दुकान के मालिक ने शोभायात्रा को आगे बढ़ने के लिए कहा लेकिन यात्रा जब आगे नहीं बढ़ी तो दुकान मालिक और आसपास के दुकानदारों ने यात्रा में शामिल लोगों के साथ बदतमीज़ी शुरू कर दी , जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पत्थरबाज़ी शुर कर दी जिससे कि ।
कई दुकानों के शीशे टूट गए। लोगों ने दुकान के बाहर रखे लस्सी के गिलास उठा कर यात्रा में चल रहे लोगों पर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे कई लोगों को चोटें आई हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान एक 12 साल के मासूम के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे तुरंत ही अस्पताल रेफर कर दिया गया है. कई अन्य लोगों को भी चोट आई है।