गृह मंत्री वायरल पत्र फर्जी,सीएम धामी ने दिखाई सख्ती

गौरतलब है कि उत्तराखंड सीएम धामी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एक पत्र मिला जिसकी सच्चाई सामने आई है सूचना है कि ये पत्र पूरा फर्जी था। दरअसल,अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने बताया कि संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जो पत्र भेजा गया है। सोशल मीडिया में चल रहे इस फेक पत्र को गंभीरत से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई के निर्देश मिले हैं। आपको बतादें कि, गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रथम दृष्ट्या जांच में ही पत्र फर्जी है।

अब प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने भी इस पत्र को फर्जी कहा है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया की अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।एसटीएफ उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया इंटरवेशंन सैल (एसएमआईसी) कार्यरत है ।15 जून को सोशल मीडिया इंटरवेशंन सेल  को एक पोस्ट प्राप्त हुई।  जिसमें गृह मंत्री के लेटर पैड पर एक सशंय पैदा करने वाला पत्र लिखा गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *