उत्तराखंड में गुलदार के हमलों के मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। बुधवार को श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने हमला बोला है। महिला की मौके पर मौत हो गई है। घटना सुबह नौ बजे की है जहाँ नौर गांव निवासी लक्ष्मी देवी पुरी(55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी जंगल में घास लेने निकली थी। छुपकर गुलदार ने महिला पर हमला कर किया और मानव-वन्यजीव संघर्ष में इस वर्ष अब तक 40 लोगो ने जान गवाई है। इनमें से 13 लोगों की जान गुलदार ने ली है। वर्ष 2000 से अब तक गुलदार के हमले में 514 लोगों को मारा।
गुलदार का आतंक जारी,महिला को बनाया निवाला

