आणंद : गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ एक और हादसा हुआ है। आज गुजरात के आणंद स्टेशन के पास एक वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई. इस टक्कर के बाद ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। बीते दो दिन के अंदर यह दूसरी घटना है जब वंदे भारत ट्रेन से किसी जानवर की टक्कर हुई है।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार के हादसे में ट्रेन को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है. ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। यह घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 4 बजे की है। वहीं, घटना को लेकर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा है कि हादसे में ट्रेन के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है।
बता दें कि इससे पहले भी कल देश की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन से कुछ भैंसे टकरा गई थी। चार भैंसों को टक्कर मारने के बाद ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया था। जिसके बाद उसके एक हिस्से को बदलने पड़ा था। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन 180 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार कुछ ही पल में पकड़ सकती है। यह देश की सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है।
दो दिन में दूसरा हादसा,गायों से टकराई वन्दे भारत एक्सप्रेस

