त्योहारी सीज़न में महिंद्रा में बढ़ाई अपनी गाड़ियों की कीमतें

नई दिल्ली : महिंद्रा ने त्योहारी सीजन को देखते हुए अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं। अगर आप इस फेस्टिव सीजन महिंद्रा की नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके लिए है। हम आपको महिंद्रा की सभी गाड़ियों की नई कीमतों के बारे में बता रहे हैं।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा भारतीय बाजार में 11 गाड़ियों की बिक्री करती है. इनमें बोलेरो नियो , एक्सयूवी500 , महिंद्रा स्कॉर्पियो , केयूवी100 एनएक्सटी , महिंद्रा एक्सयूवी700, महिंद्रा थार, महिंद्रा मराजो ,अल्तूरस जी4 शामिल हैं।

आइए जानते है महिंद्रा की गाड़ियों की नई कीमतों पर

  • महिंद्रा केयूवी100 – Mahindra KUV100 – 6,05,780 रुपये से लेकर 7,71,984 रुपये तक
  • महिंद्रा एक्सयूवी300 – 841 498 रुपये से लेकर 12,38,199 रुपये तक
  • महिंद्रा बोलेरो – 9,45,401 रुपये से लेकर 10,43,400 लाख रुपये तक
  • महिंद्रा बोलेरो नियो – 9,47,799 रुपये से लेकर 11,99,000 रुपये तक
  • महिंद्रा थार – 13,59,101 रुपये से लेकर 14,28,100 रुपये तक
  • महिंद्रा स्कॉर्पियो – 11,99,000 रुपये से लेकर 15,49,000 रुपये तक
  • महिंद्रा मराज़ो – 13,40,501 रुपये से लेकर 15,61,300 रुपये तक
  • महिंद्रा एक्सयूवी700 – 13,44,900 रुपये से लेकर 24,94,900 रुपये तक
  • महिंद्रा अल्टूरस जी4 – 30,67,555 रुपये से लेकर 31,87,912 रुपये तक

महिंद्रा की गाड़ियों की ऊपर बतायी गई कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम की हैं।