देहरादून : एक जनवरी से शीतकालीन छुट्टियों के बाद आज सोमवार 29 जनवरी से खुल गए हैं। स्कूलों के खुलने पर छोटे बच्चों की परेशानी हो सकती है। क्यूंकि अभी भी कोहरे और गलन से राहत नहीं है। ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए असमंजस में हैं। नई साल 1 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित हुआ था। 14 तक मौसम साफ़ नहीं हुआ और बिगड़ता चला गया जिसकी वजह से अवकाश आगे बढ़ता गया। लगातार स्कूल बंद होने से निजी स्कूल संचालकों ने छात्राें को ऑनलाइन होम वर्क देना शुरू कर दिया था।
प्रदेश में आज से खुले स्कूल, अभी ठंड और कोहरा बरकरार
दूसरी ओर बीती 26 जनवरी के अवकाश के बाद कुछ निजी स्कूल अगले दिन खोले गए थे। जबकि अधिकांश स्कूल संचालकों शनिवार का भी अवकाश घोषित कर सोमवार से स्कूल नियत समय पर खोलने का निर्णय हुआ था।

