उत्तराखंड में पीएम मोदी के जन्मदिन पर केदारनाथ और गंगोत्री धाम में पूजा,बांटी गयीं मिठाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिवस है। जिसके चलते अलग अलग राज्यों में पीएम का जन्मदिन निराले ढंग से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड में भी धूमधाम से पीएम मोदी का जन्मदिन सेलेब्रेट हो रहा है। आज शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर केदारनाथ एवं गंगोत्री धाम में उनके लिए पूजा रखी। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों धामों में जिस पूजा का योजन किया था उसमें वो वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने पीएम को दीर्घायु की दुआ दी। बदरीनाथ धाम की अभिषेक पूजा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई। इतना ही नहीं बल्कि देहरादून के डालनवाला स्थित कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व अन्य लोग भी उपस्थित रहे। 
आज इन सभी कार्यक्रमों के अलावा स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज बीजेपी कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। साथ ही आज पूरे प्रदेश के 12 सौ से अधिक केंद्रों में टीकाकरण का महाअभियान भी चलाया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में सेवा कार्यक्रम भी आज चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने आज भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाते हुए कहा कि धारा 370 एवं 35ए से आजादी मिली, श्री राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास हुआ,  वैश्विक महामारी कोरोना को नियंत्रित करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए। कहा कि कोरोना से जंग में राज्य को भी हर संभव मदद दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी शतायु हों, यह हम सब देशवासियों की कामना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *