वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त,ट्रेन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़े

अहमदाबाद : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई जेनरेशन की हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद जाते समय रास्ते में जानवरों के झुंड से टकरा गई। लेकिन इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस हाईस्पीड ट्रेन के आगे के आधे हिस्से के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को यह ट्रेन हादसा मुंबई से अहमदाबाद जाते समय वटवा और मणिनगर स्टेशन के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि हाईस्पीड में चल रही वंदे भारत ट्रेन के सामने जानवरों का झुंड आ गया।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान अहमदाबाद रेलवे के पीआरओ जीतेंद्र जयंत ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब सवा ग्यारह बजे वंदे भारत ट्रेन हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वंदे भारत ट्रेन को करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा. इसके बाद, ट्रेन ठीक करके आगे के लिए रवाना किया गया। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार की सुबह सवा ग्यारह बजे जो ट्रेन जानवरों के झुंड से टकरा गई, उसे 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर पटरी पर उतारा गया था। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन 180 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार कुछ ही पल में पकड़ सकती है।