पहलवान सुशील कुमार की नियमित जमानत पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से किया जवाब तलब

गौरतलब है कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बड़ा मामला सामने आया था।जूनियर पहलवान सागर धनकड़ हत्या के आरोप में ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को जेल भेजा गया था। जिसपर आज दिल्ली हाईकोर्ट में पहलवान सुशील कुमार की नियमित जमानत याचिका को दायर किया है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए आज शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर सुशील की याचिका पर जवाब तलब किया है। 

बीते महीने मामले में दायर की गई थी चार्जशीट

आपको बतादें कि बीते महीने इस हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने पूरक आरोपपत्र भी दर्ज किया था। जिसमें लिखा गया था कि पहलवान सुशील कुमार जब छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे तो कुछ कुत्ते भौंकने लगे। इसके बाद गुस्से में सुशील कुमार ने उन पर गोली चला दी, हालांकि गोली कुत्ते को नहीं लगी। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद एथलीटों से स्टेडियम से चले जाने को कहा। दिल्ली पुलिस ने सुशील के बॉडीगार्ड अनिल धीमान सहित दूसरे आरोपियों के बयानों पर आधार पर आरोप पत्र तैयार किया गया है। 
इस मामलें में शामिल आरोपी अनिल धीमान, प्रवीण डबास, प्रवीण उर्फ छोटी और राहुल उर्फ ढांडा और उनके सहयोगियों ने हत्या के मकसद से रवींद्र उर्फ भिंडा, अमित कुमार, मृतक सागर,दिल्ली के शालीमार बाग से सोनू उर्फ जयभगवान और भगत उर्फ भागू का अपहरण किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *