ओवैसी को मिली Z सिक्योरिटी मिली,सुरक्षा लेने से किया इंकार 

नई दिल्ली :गौरतलब है कि बीते दिन गुरूवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला हुआ था। जिसपर आज केंद्र सरकार ने  असदुद्दीन ओवैसी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही है। बीते दिन गुरुवार को यूपी के हापुड़ में उनपर हमला हुआ था। सूत्रों की मानें तो,सरकार ने ओवैसी को सुरक्षा दी है। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया गया। लेकिन खुद ओबैसी ने कहा है कि वो डरेंगे भी नहीं और सुरक्षा भी नहीं लेंगे। 
छिजासरी टोल प्लाजा के समीप हुआ था हमला
बीते दिन गुरूवार को जब पिलखुवा के पास छिजारसी टोल प्लाजा से ओबैसी का काफिला गुजर रहा था। तभी अचानक दो युवकों ने कार में नीचे की तरफ गोलियां चलाईं। इस दौरान समर्थकों ने एक हमलावर को पकड़ लिया और टोलकर्मियों को सौंप दिया। उसके पास से पिस्तौल बरामद हुई है। बाद में पुलिस ने दबिश देकर दूसरे को भी पकड़ लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद भी हुई है।

किस लिए किया गया हमला ?
घटनास्थल से जिन आरोपियों को गिरफ्त में लिए गए आरोपी सचिन और शुभम ने पूछताछ में बताया है कि “ओवैसी के नफरत भरे भाषण से वे नाराज थे, इसलिए उन्होंने हमला किया। सचिन ने पूछताछ में बताया कि शुभम से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई। इसके बाद फोन पर बातें होने लगीं। फोन पर ही हमले की साजिश तैयार की। दोस्तों से पिस्तौल ली। हमले से पहले दोनों मिले और कार से टोल प्लाजा पर पहुंचकर घटना को अंजाम दिया। 
इस सुरक्षा में 22 गार्ड होते हैं तैनात-
आपको बतादें केंद्र सरकार ओबैसी को जो सुरक्षा देने की बात कह चुकी है इस जेड श्रेणी की सुरक्षा में चार से पांच एनएसजी कमांडो सहित कुल 22 सुरक्षागार्ड तैनात किए जाते है। इनमें दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के कमांडो व स्थानीय पुलिसकर्मी भी शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *