देहरादून : भारी बारिश से जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है आज गुरूवार को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हलकी बारिश बताई गई है लेकिन रुड़की में भारी बारिश से उप जिला कारागार में भारी जलभराव हो गया है। उप कारागार परिसर के अंदर सरकारी क्वार्टरों में भी पानी भरा हुआ है। जलभराव होने के साथ छत भी टपक रही है। उप कारागार प्रशासन ने अलग-अलग बैरक में बंद 19 महिला बंदियों को हरिद्वार की रोशनाबाद जेल में शिफ्ट किया है। टोंस व यमुना का जलस्तर लगातार हुई बारिश से बढ़ गया है।
बदरीनाथ हाईवे आज भी छिनका, बेनाकुली, पागलनाला व कंचनगंगा में बंद है। जिसके चलते करीब सात हजार यात्री रास्ते में फंसे हैं शुक्रवार और शनिवार को भारी से भारी बारिश की आशंका है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसकी वजह से 14-15 तक सभी स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। जिनमें आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं।
Breaking : प्रदेश के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद

