11 कांग्रेस कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार,क्या है मामला ?

आज नगर पालिका के टाउन हॉल में आयोजित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जन सुनवाई कार्यक्रम में काले झंडे लेकर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिन्हें डाकपत्थर स्थित गेस्ट हाउस ले जाया गया है। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे को माँगा है। 

 आज बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में तिलक भवन पर इकठ्ठा हुए हैं। जहां से उन्होंने कार्यक्रम स्थल के लिए कूच किया, लेकिन उन्हें पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से पहले ही बाजार चौकी पर बैरिकेट लगाकर रोक लिया। कार्यक्रम स्थान पर जाने की मांग पर अड़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संजय किशोर और सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि भाजपा के नेता अपने नाते रिश्तेदारों को नौकरी पर लगवा रहे हैं। आम बेरोजगार खुद को ठगा का महसूस कर रहा है। नैतिकता के आधार पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भी इस्तीफा दे देना चाहिए।गिरीश हन्नी सप्पल, सभासद लवलेश शर्मा, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन कुमार, फईम अंसारी, राहुल वर्मा, असद खान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *