सरहद पार से प्यार में दीवानी सीमा अब हिन्दुस्तान तो आ पहुंची। पाकिस्तान के कराची से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा और सचिन की प्रेम कहानी चर्चा में तो ज़बरदस्त है, तमाम मीडिया चॅनल सीमा-सचिन की जुबानी उनकी कहानी सुनने पहुँच रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ अभी भी सीमा के हिंदुस्तानी बहू या पाकिस्तानी जासूस कहा जाए ये तय करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। नोएडा के रबूपुरा आई सीमा और सचिन की प्रेम कहानी को लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही हैं और सीमा के हिंदुस्तानी बहू या पाकिस्तानी जासूस होने पर संशय भी बना हुआ है।
वहां से सीमा चार बच्चे लाइ है, यहां आते ही हिन्दुस्तानी भाषा का प्रयोग, आधार कार्ड ,बात करते वक्त उर्दू का भी प्रयोग न करना सभी थोड़ा शक की सुइया घुमा रहा है। जांच एजेंसियां अपनी कार्रवाई में लगी है और शायद जल्द इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।

