करोड़ों फैन्स को अपनी अदाकारी का दीवाना बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री और अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानों मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुईं हैं। अस्पताल में जिन चिकित्सकों के अंतर्गत इलाज चल रहा है उन्होंने बताया है कि सायरा बानो का लेफ्ट वेंट्रिकुलर फेल्युअर हुआ है, जिसके कारण उनकी एंजियोग्राफी करनी पद सकती है। सायरा बानों की उम्र 77 साल है। अपने पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से वह सदमे में थी। उनके परिवार ने पुष्टि की है कि रक्तचाप की समस्या के कारण उनको हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनका इलाज कर रहे डॉक्टर नितिन गोखले ने एक अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि सायरा बानो को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उनका डाइबिटीज़ भी काफी बढ़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी सायरा बानो की स्थिति नियंत्रण में हैं, लेकिन जल्द ही उनकी एंजियोग्राफी होगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सायरा बानो की एंजियोग्राफी कब होगी। डॉक्टर का कहना है कि इस पर निर्णय जल्द लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सायरा बानो अब पहले से एकदम ठीक हैं और उनको जल्द ही आइसीयू से बाहर निकाला जाएगा। डॉक्टर ने कहा कि उनकी पहले शुगर कंट्रोल करना हमारी प्राथमिकता है। एंजियोग्राफी शायद चार-पांच दिन हो सकती है इसपर आगे निर्णय होगा।
सायरा बानो की एंजियोग्राफी को बोले डॉक्टर,शुगर कंट्रोल में नहीं

