सत्येंद्र जैन को नहीं मिली राहत, 13 जून तक और रहेंगें ईडी की हिरासत में

कई दिनों से प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की हिरासत में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन हैं जिनके लिए आजराउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष पेश किया गयाजिसके बाद भी कोर्ट ने उनको 13 जून तक ईडी की कस्टडी में फिर से भेजा है। कोर्ट से निकलते ही जैन की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी जिसकी वजह से जैन को आरएमएल अस्पताल ले जाय गया है। सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला चल रहा है। इसी मामले में ईडी ने उनको 30 मई को गिरफ्तार किया था। तबसे वो ईडी की हिरासत में ही है।इससे पहले अप्रैल महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थी। 

इसमें अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य कंपनियों की संपत्तियां हैं।सत्येंद्र जैन के ऊपर दिल्ली में कई शेल कंपनियों को लॉन्च किया या खरीदा था। उन्होंने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया था। जैन के पास प्रयास, इंडो और अकिंचन नाम की कंपनियों में बड़ी संख्या में शेयर थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *